फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन शुरू, शहर में पार्किंग नहीं होने से बाजारों में दिनभर रहती है जाम की स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। नपा द्वारा शहर में चार स्थानों पर नो पार्किंग के बोर्ड तो लगा दिए लेकिन कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई है। लंबे समय से शहर में पार्किंग को लेकर योजनाएं तो बनती हैं लेकिन धरातल पर काम नहीं हो रहा।
विज्ञापन

अब त्योहारी सीजन के चलते शहरवासियों को जाम के झाम से निजात दिलाना भी किसी चुनौती से कम नहीं रहेगा। पार्किंग के अभाव में शहर आने वाले लोगों व दुकानदार भी अपने वाहनों को मनमर्जी खड़ा कर देते हैं इसके कारण बाजरों में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। रोज 2 हजार दुपहिया व करीब 500 चौपहिया वाहन मनमर्जी से खड़े हो रहे हैं। ऐसे में सड़कें तंग होने से जाम की स्थिति बनी रहती है।
यहां सबसे अधिक समस्या:
शहर के बालाजी चौक, शॉपिंग कांपलेक्स, शंकर मार्केट, गांधी मार्केट, आईटीआई रोड, रेलवे रोड, सिनेमा रोड, मसानी चौक, गोशाला रोड, आजाद चौक, सब्जी मंडी रोड पर सैकड़ों दुपहिया वाहन बाजारों में इधर-उधर खड़े रहते हैं। हालांकि नगर पालिका ने एक अस्थायी पार्किंग बनाई हुई है। लेकिन वहां कोई वाहन खड़ा नहीं करता। नगर पालिका की ओर से 1994 में 3 फेज का शॉपिंग कांपलेक्स बनाया था। इसमें करीब 450 दुकानें और 50 शोरूम हैं। 23 वर्ष बाद भी पालिका ने यहां पार्किंग की सुविधा नहीं की। जाम की सबसे अधिक समस्या इसी कांपलेक्स में रहती है।
विज्ञापन

सरकारी भवनों से लेकर बैंकों तक नहीं पार्किंग सुविधा
शहर में एसबीआई, पीएनबी, एचडीएफसी, कॉर्पोरेशन, कोटेक, आंध्रा, यश, आईसीआई, ओबीसी, एक्सिस सहित अन्य बैंकों की करीब 30 शाखाओं के अलावा 50 के करीब सरकारी भवन हैं। अधिकांश बैंकों ने किराए पर भवन लिए हैं। लेकिन इन भवनों में भी पार्किंग सुविधा का अभाव है। कामर्शियल बिल्डिंग में सरकारी मापदंडों के अनुसार पार्किंग बनाना जरूरी है।
पार्किंग बना, आय का साधन बढ़ा सकती है नपा
नगरपालिका पार्किंग स्थल बनाकर अपना आय का साधन बढ़ा सकती है। नगर में प्रतिदिन 2 हजार दुपहिया तथा 500 चौपहिया वाहन पार्किंग के अभाव में इधर-उधर खड़े रहते हैं। शहर में दो या तीन पार्किंग स्थल बनाकर नपा द्वारा लाखों रुपये के टेंडर किए जा सकते हैं जिससे पालिका की न केवल आय बढ़ेगी बल्कि शहर में जाम तथा अतिक्रमण जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी तथा शहर भी सुंदर दिखाई देगा।
- पार्किंग का अभाव में हर वर्ष चोरी हो रही 100 से अधिक बाइक
शहर में पार्किंग के अभाव में प्रति वर्ष करीब 100 बाइक चोरी हो रही हैं जो यातायात पुलिस के लिए सरदर्द बन रही हैं। लोग भी पार्किंग के अभाव में इधर-उधर खड़ी कर जाते हैं जब वापस आते हैं तो बाइक वहां से गायब मिलती है। बाइक चोरी होने पर वाहन चालक की मानसिक, आर्थिक एवं शारीरिक परेशानी बढ़ जाती है।
-दिनभर हो रहे 35 से 40 चालान
शहर में यातायात पुलिस द्वारा प्रतिदिन अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़े करने पर 35 से 40 चालान किए जा रहे हैं। जल्द ही क्रेन की व्यवस्था कर ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। लोगों को भी जागरूक भी किया जा रहा है। त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए अधिक भीड़भाड़ वाली जगहों पर पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। - सत्यनारायण, ट्रैफिक एसएचओ।
-जल्द होगा पार्किंग को लेकर काम शुरू
शहर के मुख्य बाजारों में नपा द्वारा पीले रंग की पट्टी बनाई जाएगी। पट्टी से बाहर सामान रखने वालों, वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा शहर में पार्किंग बनाने को लेकर शीघ्र ही कार्य योजना तैयार कर काम शुरू किया जाएगा। त्योहारी सीजन में लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। - प्रदीप कुमार, नपा सचिव।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें