फोटो 3सीताराम मंदिर में अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण करते विधायक ओमप्रकाश यादव व अन्य।संवाद
नारनौल। मोहल्ला संघीवाड़ा स्थित सीताराम मंदिर में बुधवार को गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर में प्रसाद ग्रहण करने के लिए विधायक और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव भी पहुंचे।
विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि इस तरह के पर्व से समाज में भाईचारा बना रहता है। उन्होंने कहा कि सदियों से अन्नकूट प्रसाद बनाने की परंपरा चली आ रही है। सीताराम मंदिर में भाजपा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट राकेश शर्मा, विहिप के अध्यक्ष विशाल सैनी, मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, प्रेम सैनी, सुभाष सैनी, अशोक सैनी आदि मौजूद रहे। दोपहर मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद वितरण के बाद शाम को महिलाओं द्वारा गोवर्धन पूजन किया गया।