फोटो नंबर-15बीकेएन कॉलेज में रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते प्राचार्य। स्रोत-संस्थान
नारनौल। बाबा खेतानाथ राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज में सड़क सुरक्षा रैली का आयोजन किया गया। रैली में छात्रों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
रैली को मुख्य अतिथि प्राचार्य अनिल यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के बाद सड़क सुरक्षा विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और नशा मुक्ति विषय पर व्याख्यान का आयोजन भी किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सिविल ब्रांच के छात्र फजल इमाम ने प्रथम, सिविल ब्रांच के छात्र गोपाल सिंह ने द्वितीय और मैकेनिकल ब्रांच के छात्र कुणाल चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं नशा मुक्ति व्याख्यान में कंप्यूटर ब्रांच के छात्र मोहम्मद रहीम ने प्रथम, सिविल ब्रांच के छात्र अमित ने द्वितीय और कंप्यूटर ब्रांच के छात्र मोहम्मद तौफीक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मोहम्मद रहीम कंप्यूटर सेकंड ईयर अमित सिविल ब्रांच फाइनल ईयर तथा मोहम्मद तौफीक कंप्यूटर फर्स्ट ईयर ने प्राप्त किया। प्राचार्य अनिल यादव ने बताया कि आज के समय में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या के मद्देनजर लोगों को जागरूक करने उद्देश्य से सड़क सुरक्षा रैली का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि वाहन चलाते समय हमेशा सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर कल्चरल एक्टिविटी इंचार्ज प्रदीप कुमार समस्त स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।