फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

Thu, 18 Jul 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में जैलाफ के पास बुधवार सुबह करीब 8 बजे बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहे व्यक्ति की मोटरसाइकिल में वाहन चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पेड़ से जा टकराई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बेटी भी हल्की चोटें आई हैं। घायल को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नारनौल क्षेत्र में जाखनी निवासी सिंह राम अपनी बेटी को जैलाफ के स्कूल में छोड़ने जा रहे थे। वह अभी स्कूल पहुंचे भी नहीं थे और एक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पेड़ से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक वह रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस की मदद से नारनौल के नागरिक अस्पताल में पंहुचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में बाइक पर सवार बेटी को भी हल्की चोट आई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें