फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो पिता की पत्थर मारकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चेलावास में शराब के लिए पैसा नहीं देने पर एक युवक ने अपने पिता की सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के छोटे बेटे की शिकायत पर बड़े बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव चेलावास निवासी आठवीं के छात्र मनोज ने बताया कि उसका बड़ा भाई अमित (32) शराब का आदी है। मंगलवार को अमित ने पिता राजकपूर (55) से रात करीब 8 बजे शराब के लिए पैसे मांगे। जिस पर राजकपूर ने मना करते हुए कहा कि तू कोई काम धंधा करता नहीं, रोजाना शराब के लिए पैसे कहां से आएंगे। राजकपूर ने अमित को एक थप्पड़ भी मार दिया। इसके बाद अमित घर से चला गया। बुधवार शाम को राजकपूर रोजाना की तरह से शाम को टहलने के लिए रेलवे स्टेशन के पास गया था। शाम करीब साढ़े छह बजे पशु घर में पशुओं को संभालने के लिए पहुंचा तो वहां अमित ने एक भारी पत्थर से अपने पिता के सिर पर वार शुरू कर दिए। मनोज ने अपनी शिकायत में बताया कि उस समय वह भी पशुघर में पशुओं को चारा डालने के लिए आया हुआ था। अपने पिता के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह उनके पास पहुंचा तो अमित वहां से फरार हो गया। पिता को लहूलुहान देखकर उसने अपने घर के अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। परिजन घायल राजकपूर को लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल भेज दिया है। जहां वीरवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
कनीना थाने के प्रभारी राजकुमार कौशिक ने बताया कि शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मनोज की शिकायत पर आरोपी अमित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मौके से फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें