फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन स्तरीय सुरक्षा इंतजामों के बीच रखी है ईवीएम-वीवीपैट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों की वीवीएम-वीवीपैट कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आईटीआई गर्ल्स व पीआर सेंटर में रखी हैं। दोनों सेंटरों पर सीसीटीवी कैमरों के अलावा सीआईएसएफ, आईआरबी व हरियाणा पुलिस के जवान मशीनों की निगरानी कर रहे हैं। मतगणता 24 अक्तूबर को होगी। चारों विधानसभा क्षेत्र से 46 प्रत्याशी चुनाव मैदान है। सभी के भाग्य सोमवार को ईवीएम में बंद हो गया।
विज्ञापन

बता दें कि 21 अक्तूबर को जिले में 781 बूथों पर मतदान शांति पूर्वक संपन्न हुआ था। इसके बाद देर रात तक ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को आईटीआई गर्ल्स व पीआर सेंटर में टीमों ने जमा कराया गया था। जिला निर्वाचन अधिकारी, एसपी समेत अन्य के देखरेख में दोनों सेंटरों स्ट्रांग रूम में सील किया गया। मंगलवार को भी अधिकारियों की टीमों ने दोनों सेंटरों का जायजा लिया। दोनों सेंटरों में नारनौल, महेंद्रगढ़, अटेली व नांगल चौधरी विस क्षेत्र की मशीनें रखी हैं। पुलिस के अनुसार दोनों सेंटरों पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के साथ सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। सेंटर में पहले सीआईएसएफ के जवानों को तैनात किया गया है। इसके बाद सुरक्षा के जिम्मेदारी आईआरबी के जवानों की है। इससे अंत में हरियाणा पुलिस के जवानों को लगाया गया है। जवानों की ड्यूटी शिफ्ट वाइज लगाई गई है। इसके बाद सेंटर की हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे प्रमुख स्थानों पर लगाए गए हैं। दमकल विभाग की गाड़ी को सेंटर पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें