फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पिता-बेटे की मौत

Tue, 06 May 2014 12:52 AM IST
नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पाली के पास हुए सड़क हादसे में धोली गांव के पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


गांव धोली के दोनों पिता-पुत्र 50 वर्षीय मनोज और उनका 17 वर्षीय पुत्र नरेश पदाड़ी लेेने का कार्य करते है। वे ट्रैक्टर से पदाड़ी लेकर महेंद्रगढ़ की ओर से आ रहे थे। इस दौरान वे पाली के समीप नहर के पास पहुंचे थे कि नरेश पदाड़ी को देखने के लिए ट्रैक्टर से नीचे उतर गया। तो पीछे से आर रहे एक वाहन ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी।

इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि ट्रैक्टर सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गया। ट्रैक्टर चालक 50 वर्षीय मनोज पेड़ और ट्रेक्टर के बीच में आ गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रैक्टर और पेड़ के बीच में फंसे हुए शव को बाहर निकाला। वही इस घटना से गांव धोली में गमहीन माहौल है। देर शाम दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें