फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: किसान अपनी फसलों का करवा सकेंगे बीमा

Sat, 03 Aug 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-13नारनौल कृ​षि विभाग का कार्यालय।
विज्ञापन
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले के किसान अब अपनी फसलों का बीमा कंपनी से करवा सकेंगे। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभी तक प्रदेश के तीन क्लस्टर में से दो क्लस्टर में बीमा कंपनी नहीं होने से फसल का बीमा नहीं हो रहा था। अब क्लस्टर दो व तीन के 15 जिलों के किसान खरीफ व रबी फसल का बीमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2024 में धान, बाजरा, मक्का कपास और मूंग की फसल को बीमित फसलों की श्रेणी में रखा गया है। खरीफ फसलों का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 16 अगस्त निर्धारित की गई है। वहीं जो किसान बीमा नहीं करवाने चाहते हैं, वह 9 अगस्त तक अपने बैंक में जानकारी देनी होगी। जिन किसान भाइयों को खरीफ 2024 में अपनी फसलों का बीमा करवाना है, वह सभी किसान 16 अगस्त तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत संबंधित दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, नवीनतम भूमि रिकॉर्ड, जमाबंदी प्रमाणित बुवाई पत्र और मेरी फसल मेरा ब्यौरा के साथ संबंधित बैंक या सीएससी केंद्र के माध्यम से अपना फसली बीमा करवा सकते हैं। यह योजना सभी किसानों के लिए स्वैच्छिक है, जो ऋणी किसान बीमा नहीं करवाना चाहते हैं, उन्हें अपने ऋण दाता बैंक में लिखित फॉर्मेट में 9 अगस्त तक घोषणा पत्र देना होगा अन्यथा बैंक द्वारा अपने अभिलेख अनुसार उसका बीमा कर दिया जाएगा। जिस किसान को अपनी फसल तब्दील करवानी है, वह संबंधित ऋणी बैंक में जाकर कट ऑफ डेट के दो दिन पहले तक अपनी फसल को तब्दील करवा सकता है।

इन क्लस्टर में फसल बीमा योजना का नोटिफिकेशन जारी

क्लस्टर द्वितीय क्लस्टर तृतीय



अंबाला यमुनानगर
करनाल पानीपत
सोनीपत पलवल
हिसार भिवानी
जींद फतेहाबाद
महेंद्रगढ़ झज्झर
गुरूग्राम मेवात
- चरखी दादरी


खरीफ फसलों का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 16 अगस्त निर्धारित की गई है। यह योजना सभी किसानों के लिए स्वैच्छिक है, जो ऋणी किसान बीमा नहीं करवाना चाहते हैं, उन्हें अपने ऋण दाता बैंक में लिखित फॉर्मेट में 9 अगस्त तक घोषणा पत्र देना होगा अन्यथा बैंक द्वारा अपने अभिलेख अनुसार उसका बीमा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवेंद्र सिंह, कृषि उपनिदेशक नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें