फोटो संख्या:75-पवन कुमार-फाइल चित्र
सतनाली। कांवड़ लाने गए खंड सतनाली के गांव सुरेहती जाखल के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। शुक्रवार को पवन का शव गांव सुरेहती जाखल में लाया गया है।
पवन के दोस्त आजाद सिंह ने बताया कि पवन अपने साले के साथ कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गया था। वापस आते समय 31 जुलाई को हरिद्वार के नजदीक रास्ते में अज्ञात बाइक चालक ने पवन को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में घायल पवन को हरिद्वार के निजी अस्पताल में लेकर गए जहां पर चिकित्सकों ने घायल पवन को ऋषिकेश एम्स में रेफर कर दिया। सूचना के बाद पहुंचने परिजन गंभीर रूप से घायल पवन को पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन कराया गया, जहां उपचार के दौरान पवन ने दम तोड़ दिया।