फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: किसानों को संरक्षित खेती और तकनीक की दी जानकारी

Fri, 09 May 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-10प्रगतिशील किसान विक्रम सिंह के फार्म पर मौजूद किसान व आयोजक।स्रोत- प्रशासन - फोटो : samvad
विज्ञापन
नारनौल। एकीकृत बागवानी विकास केंद्र सुंदरह की ओर से शुक्रवार को गांव गुवानी में प्रगतिशील किसान विक्रम सिंह के फार्म पर संरक्षित खेती विषय पर फील्ड डे सेमिनार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर एकीकृत बागवानी विकास केंद्र सुंदरह से उद्यान उपनिदेशक डॉ. पिंकी यादव ने कहा कि हरियाणा बागवानी विभाग का उद्देश्य इस प्रकार के सेमिनार का आयोजन कर किसानों को विभिन्न प्रकार की संरक्षित खेती एवं इसमें कीट के प्रभाव को खत्म करने एवं नवीनतम बागवानी तकनीक से अवगत करवाना रहा है।
रेवाड़ी जिला उद्यान अधिकारी डॉ. मनदीप यादव ने किसानों को संरक्षित खेती और तकनीक के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एकीकृत बागवानी विकास केंद्र सुंदरह से वरिष्ठ विषय विशेषज्ञ डॉ. नेहा यादव, अटेली एडीओ डाॅ. वीर कुमार यादव, विषय विशेषज्ञ डाॅ. मुकेश शिवरान, उद्यान विकास अधिकारी डाॅ. सांवरमल चौधरी के अलावा अन्य बागवानी एवं कृषि विभाग अटेली के वरिष्ठ विशेषज्ञों ने बागवानी विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की किसान कल्याणकारी स्कीमों के बारे में किसानों को जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को गांव गुवानी के प्रगतिशील किसान विक्रम ने संरक्षित खेती व खजूर के बाग के बारे में एवं इससे होने वाली आय के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें