फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 112 में से 105 किसानों के आवेदन सही मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। धान की सीधी बिजाई मशीन (डीएसआर) को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग किसानों को अनुदान दे रहा है। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत विभाग ने स्वीकृति प्राप्त किसानों को मशीन खरीदने के लिए 8 सितंबर तक का समय दिया है। इस सीजन में विभाग को कुल 112 आवेदन मिले थे, जिनमें से 105 किसानों के दस्तावेज पोर्टल पर सही पाए गए और उन्हें मशीन खरीदने की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन


पात्र किसान विभागीय पोर्टल पर अपने फार्मर लॉगिन के माध्यम से परमिट डाउनलोड कर सकते हैं। स्वीकृति प्राप्त किसानों को 8 सितंबर तक विभागीय पोर्टल पर पंजीकृत डीलर से डीएसआर मशीन खरीदनी होगी। खरीद के बाद संबंधित डीलर के माध्यम से बिल पोर्टल पर अपलोड कराना होगा। विभाग ने किसानों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना खरीद और बिल अपलोड की प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया है।

धान की सीधी बिजाई तकनीक से पानी और खेती की लागत की बचत होती है तथा श्रम की आवश्यकता कम होती है। यह फसल अवशेष प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण में भी उपयोगी है।
विज्ञापन


उप निदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग डॉ. वीरेंद्र आर्य ने बताया कि डीएसआर को बढ़ावा देने के लिए अनुदान दिया जा रहा है। 112 आवेदनों में से सही पाए गए 105 किसानों को मशीन खरीदने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें