फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 25 दिन से नहरी पानी का इंतजार कर रहे किसान, खुबडू हेड से छोड़ा, कल तक शहर में पहुंचेगा

Fri, 20 Dec 2024 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-18नारनौल में सूखी पड़ी नहर।
विज्ञापन
नारनौल। जिले में इस बार किसानों को 25 दिन बाद नहरी पानी मिलेगा। ऐसे में जिन किसानों की फसल में पानी की जरूरत थी, उन्हें ट्यूबवेल मालिक से किराये पर पानी लेना पड़ा। वहीं कुछ किसान अभी नहरी पानी आने का इंतजार कर रहे हैं। शुक्रवार शाम को नहरी पानी खुबडू हेड से छोड़ा गया जो 22 दिसंबर तक जिले में पहुंच जाएगा। यह नहर 4 जनवरी तक चलेगी।
विज्ञापन

27 नवंबर के पास नहरी पानी बंद हुआ था। इसके बाद 9 दिसंबर तक नहरी पानी पहुंचना था, लेकिन अब तक नहरी पानी नहीं पहुंचा है। इससे किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है। वहीं जिले में पीने के पानी की किल्लत से बचने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग की मांग पर एक दिन के लिए सिंचाई विभाग को बीते दिनों नहर में पानी छुड़वाना पड़ा था। जिले में ही नहीं रेवाड़ी में पानी की किल्लत होने की वजह से एक दिन के लिए पानी छुड़वाया गया है।
सर्दी में अक्सर पीने के पानी की किल्लत तो नहीं होती है, लेकिन इस बार ज्यादा समय बीतने की वजह से एक दिन के लिए जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा सिंचाई विभाग से मांग करनी पड़ी, ताकि शहर में पीने के पानी के लिए लोगों को परेशान न होना पड़े। अगर नारनौल शहर की बात करें तो सवा लाख आबादी नहरी पानी पर निर्भर है।
विज्ञापन

सरसों 1.40 लाख और गेहूं 22 हजार एकड़ में होती है बुआई

राजस्थान सीमावर्ती पर महेंद्रगढ़ जिला होने की वजह से भूजलस्तर काफी नीचे है। इसकी वजह से किसान सरसों व गेहूं में पानी देने के लिए नहर पर निर्भर रहता है। वहीं इस समय सरसों व गेहूं में पानी की अधिक जरूरत होती है, लेकिन दिसंबर आधे से ज्यादा बीतने के बाद भी नहरी पानी नहीं आया है, इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले में सरसों 1.40 लाख और गेहूं 22 हजार एकड़ में बुआई की जाती है।


वर्जन:
दो-तीन दिन में जिले में नहरी पानी पहुंच जाएगा। इससे पहले जन स्वास्थ्य विभाग की मांग पर एक दिन के लिए नहरी पानी छोड़ा गया था, ताकि पीने के पानी की किल्लत का लोगों को सामना न करना पड़े।-नितिन भार्गव, एक्सईएन सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें