फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दिया जाए उचित मुआवजा : राव सुखबिंदर

Sun, 22 Mar 2026 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। पूर्व अधीक्षण अभियंता एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राव सुखबिंदर सिंह ने कहा कि नारनौल सहित पूरे जिले में बेमौसम बारिश से गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी गेहूं व सरसों की फसल खराब हो गई है, जिससे किसान बेहद दुखी हैं। ऐसे में किसानों को मुआवजा दिया जाए।
राव ने कहा कि यह बारिश किसानों के लिए किसी त्रासदी से कम नहीं है। उनकी मेहनत और उम्मीदों पर पानी फिर गया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में किसानों को किसान विरोधी सरकार की नीतियों के साथ साथ प्राकृतिक आपदा का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राव ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि किसानों की फसलों का निरक्षण कर इलाके की गिरदावरी करवाई जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे इस मुश्किल दौर से उबर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें