फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh: बिजली सप्लाई नहीं होने से किसानाें ने अटेली कार्यालय के लगाया ताला, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 27 Dec 2023 03:33 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली (हरियाणा)

सार

किसानों ने सरकार व बिजली निगम के विरोध में नारेबाजी करते हुए कहा कि पिछले एक पखवाड़े से कुओं की सप्लाई सुचारू रूप से नहीं हो रही। जिसके चलते किसानों की फसल बर्बाद होने के कगार पर है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के किसान का जीवन फसल पर ही निर्भर है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली कटौती से तंग विभिन्न गांवों के किसानों ने बुधवार को बिजली कार्यालय पर एकत्रित होकर मुख्य द्वार को बंद करके सरकार व निगम के प्रति विशेष प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार गांव मीरपुर, नांगल, बिहाली व सैदपुर के किसानों का कहना है कि पिछले एक पखवाड़े से कुओं की बिजली सप्लाई में लगातार कटौती की जा रही है। जिसके कारण फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही।

विज्ञापन


पूर्व सरपंच हरपाल सिंह, युधिष्ठिर, कृष्ण कुमार, रामकिशन, राजबीर, शमशेर सिंह, कर्मबीर, सतीश कुमार, राकेश कुमार, देशराज, विरेंद्र सिंह, भोपाल, सत्यवीर सिंह आदि ने सरकार व बिजली निगम के विरोध में नारेबाजी करते हुए कहा कि पिछले एक पखवाड़े से कुओं की सप्लाई सुचारू रूप से नहीं हो रही। जिसके चलते किसानों की फसल बर्बाद होने के कगार पर है।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के किसान का जीवन फसल पर ही निर्भर है। अगर किसान की फसल बर्बाद तो किसान भी बर्बाद हो जाएगा। ऐसे में सरकार को पर्याप्त मात्रा में बिजली मुहैया कराई जानी चाहिए। उक्त लोगों ने सरकार व निगम को चेतावनी दी है कि समय रहते अगर बिजली सप्लाई को दुरुस्त नहीं किया गया तो किसान मजबूर हो कर आंदोलन करने पर उतारू होंगे।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
कुओं पर बिजली सप्लाई के लिए लगाई गई केबल खराब हो गई है, जिसकी वजह से किसानों के सामने समस्या उत्पन्न हो गई। लेकिन नई केबल के लिए एस्टीमेट तैयार करके उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। जल्द ही केबल लगा कर इस समस्या को दूर किया जाएगा ताकि किसानों को पर्याप्त मात्रा में बिजली मुहैया हो सके। -प्रवीण कुमार, जेई बिजली निगम मंडी अटेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें