फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे, अधिकतम तापमान में गिरावट

Sun, 12 Jan 2025 03:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-20नारनौल में शनिवार को हुई बरसात के बीच गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में शनिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला है। क्षेत्र में लगातार बारिश देखने को मिली। नारनौल में सबसे ज्यादा 14 एमएम, अटेली में 11 एमएम, नांगल चौधरी में 13 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं महेंद्रगढ़ में 8 एमएम, सतनाली में 7 एमएम और कनीना में सबसे कम 5 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

क्षेत्र में किसानों ने मुख्य तौर पर गेहूं व सरसों की फसल उगाई हुई है। इस समय बारिश फसल के लिए बहुत फायदेमंद है। शनिवार को हुई धीमी व लगातार बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल गए। रबी फसल के दौरान समय पर हो रही बारिश से किसानों को अधिक पैदावार की उम्मीद है। उधर लगातार बारिश होने से लोग रुकने का इंतजार करते रहें। वहीं ठंड से बचाव के लिए घरों और दुकानों में अलाव का सहारा लेना पड़ा।
शनिवार सुबह 9 बजे तक मौसम साफ बना हुआ था और तेज गति से हवा चल रही थी। लेकिन सुबह 11 बजे बाद मौसम ने एकाएक करवट ली और लगातार 5 घंटे तक बारिश होती रही। इस समय बारिश फसल के लिए सोने पर सुहागा है। आगामी दो दिन तक क्षेत्र में लगातार बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी मात्रा में बर्फबारी भी हो रही है और नए बादलों का फुटाव और प्रसार जारी है। जिस कारण क्षेत्र में 12 जनवरी को भी बारिश व कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट, शीतलहर व सघन कोहरे की संभावना भी बनी हुई है

इंसेट
अधिकतम तापमान में गिरावट, ठंड बढ़ने व कोहरे की संभावना
शनिवार को हुई बारिश के कारण क्षेत्र में आगामी दिनों में ठंड बढ़ने व सघन कोहरा छाए रहने की संभावना बनी हुई है। शनिवार को नारनौल में अधिकतम तापमान में 5.6 डिग्री सेल्सियस व महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले 16 दिनों में जिले में हुई कितनी बारिश :
स्थान 27 दिसंबर 06 जनवरी 11 जनवरी
नारनौल 67.2 एमएम 03 एमएम 14 एमएम
महेंद्रगढ़ 37 एमएम - 08 एमएम
अटेली 54 एमएम 02 एमएम 11 एमएम
कनीना 58 एमएम 3.5 एमएम 05 एमएम
नांगल चौधरी 36 एमएम 13 एमएम
सतनाली 44 एमएम 07 एमएम

फोटो संख्या:74- कुराहवटा रोड पर जाम लगाते कॉलोनीवासी--संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें