महेंद्रगढ़। जहां से अच्छी सेहत के होती है हरी सब्जियों की खरीद वहीं पर लगे रहते है गंदगी के ढेर लोगों के साथ-साथ दुकानदारों की परेशानी बढ़ रहे हैं। शहर के सब्जी मंडी में नियमित सफाई के अभाव में लोग लोग परेशान हैं। सब्जी मंडी में 200 से अधिक दुकानदार व पांच हजार से अधिक लोगों प्रतिदिन कूड़े के ढेरों से गुजरने को मजबूर हैं। मार्केट कमेटी के कर्मचारी नियमित रूप से कूड़े का उठान नहीं कर रहे हैं। दिनभर कचरे से उठने वाली दुर्गंध से मंडी व्यापारी परेशान हैं।
साथ ही बेसहारा गोवंश दिनभर कूड़ के ढेरों में मुंह मारकर पूरी मंडी में फैला देते हैं। सब्जी मंडी में तीन जगहाें पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नियमित सफाई नहीं होने के कारण कूड़ा ढेरों में भी वृद्धि हो रही है। मंडी व्यापारी भी अनेक बार सफाई के बारे में अवगत करवा चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। व्यापारियों और दुकानदारों का कहना है कि नियमित रूप से सफाई के बाद उठान नहीं होने से कचरे के ढेर लग जाते है। मार्केट कमेटी के कर्मचारी सफाई तो कर देते है। लेकिन कूड़े का उठान नहीं करते।
-
- वर्जन:
मार्केट कमेटी के अधिकारियों के साथ बैठक कर सब्जी मंडी में नियमित रूप से सफाई व कूड़ा उठान की व्यवस्था कराई जाएगी। मंडी में व्यवस्थाओं को लेकर भी जल्द ही योजना तैयार की जा रही है जिससे नियमित सफाई व अन्य प्रकार की समस्याओं का भी स्थाई समाधान किया जाएगा।
- रमेश सैनी, चेयरमैन, नगरपालिका महेंद्रगढ़।