फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: किसानों को जरूरत के हिसाब से नहीं मिल रही डीएपी

Thu, 23 Oct 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटाे संख्या:58- रेलवे रोड पर ​स्थित सरकारी खाद बिक्री केंद्र--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र में सरसों की बिजाई शुरू हो चुकी है। वहीं खाद को लेकर किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। किसानों को जरूरत के हिसाब से डीएपी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

सरकारी खाद केंद्र पर अक्तूबर में 3300 डीएपी व 420 टीएसपी, सितंबर में 4720 डीएपी वितरित की जा चुकी है। अब शुक्रवार को 800 बैग खाद केंद्र पर पहुंचने की संभावना है।
किसानों ने बताया कि सीजन की तैयारियों के बीच किसानों के सामने इस बार डीएपी की कमी बड़ी समस्या बनकर खड़ी हो गई है। आमतौर पर अक्तूबर के पहले सप्ताह में किसान सरसों की बिजाई शुरू कर देते हैं लेकिन इस बार किसानों को एकड़ के हिसाब से डीएपी नहीं मिलने से कई किसानों दे देरी से बिजाई शुरू की गई है।
विज्ञापन

एक किसान को तीन एकड़ पर दो बैग डीएपी दी जा रही है। जो कि न के बराबर है। किसानाें को पर्याप्त खाद को लेकर बार-बार लंबी लाइनों में लगकर खाद लेना पड़ रहा है।
-
वर्जन...
सरकारी केंद्र पर खाद की कोई कमी नहीं है। केंद्र पर यूरिया के बैग हैं। शुक्रवार तक 800 बैगों की गाड़ी आने की संभावना है। खाद आते ही किसानों को वितरित की जाएगी। ढाई हजार खाद के बैगों की डिमांड की जा चुकी है। किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।- जगराम, मैनेजर, हैफड, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें