फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बारिश कम होने से किसान और आमजन परेशान

Sun, 28 Jul 2024 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। सावन की शुरुआत हो चुकी है। किसान और आमजन को उम्मीद थी कि झमाझम बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी और फसलों को भी फायदा होगा, किंतु अब तक इंद्रदेव मेहरबान नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

किसान सुरेश कुमार, रामनारायण, भोपाल सिंह, बलवीर सिंह, दयाराम, राकेश कुमार, नत्थू सिंह, बिक्रम सिंह आदि का कहना है कि इस समय की फसल बिना सिंचाई की फसल होती है। बरसात के कारण फसल की पानी की भरपाई हो जाती है। लेकिन इस समय बारिश नहीं होने के कारण किसान फसल में सिंचाई करने को मजबूर है इस सिंचाई नहीं की गई तो फसल बर्बाद हो जाएगी। बारिश नहीं होने से उमस व गर्मी का प्रभाव भी अधिक हो रहा है। इसके चलते आम नागरिक बेहद परेशान है। लोग इंद्र देव को खुश करने के लिए यज्ञ भी करने में जुटे हुए हैं, लेकिन अब तक अच्छी बारिश का किसान अभी भी इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें