फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सीकर-नरेला व खेतड़ी-नरेला लाइन से पीड़ित किसान एसडीएम से मिले

विज्ञापन
फोटो 18लघु सचिवालय में पहुंचे किसान।स्रोत प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। लघु सचिवालय में 765केवी सीकर-नरेला व खेतड़ी-नरेला लाइन से पीड़ित सैकड़ों किसान एसडीएम अनिरुद्ध यादव से मिले। भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र लोहचब ने जिला प्रशासन को पावर ग्रिड के द्वारा सीकर-नरेला एचटी लाइन से संबंधित सहायक दस्तावेज (लाइन मैपिंग व केएमएच फाइल) नहीं उपलब्ध करवाने बारे शिकायत की।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा भी जमीन से संबंधित सजरा आदि उपलब्ध करवाने बारे में अवगत करवाया ताकि किसान अपनी जमीन के वास्तविक मार्केट मूल्य के निर्धारण को कागजी तौर पर मजबूती से पेश कर सके।
उन्होंने बताया कि एचटी लाइन के कॉरिडोर में आने वाली संपत्ति जैसे ट्यूबवेल, मकान, प्रतिष्ठान आदि की पूरी लागत मिले। इसके लिए भी प्रशासन से पावर ग्रिड को बाध्य करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि वे बार-बार एसडीएम कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्हें एक ही जवाब मिल रहा है उनकी तरफ से पावर ग्रिड को पत्र लिखा जा चुका है लेकिन पावर ग्रिड की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है यह जवाब किसानों के लिए पर्याप्त नहीं है।
किसानों ने बताया कि पूरे जिले के किसान एक साथ हैं अगर उनकी सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर किसान मनोज कुमार, रामनिवास, विनोद चौधरी, सत्यवीर, राजबीर, राजकुमार, रमेश, सचिन, दयाराम, ओमप्रकाश, पंकज, सुल्तान सिंह, हवासिंह, भूपेंद्र, विक्रम, रोहतास, पवन, धर्मपाल, लीलू, रामफल, राजबीर, रामानंद व राकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें