फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एचटी लाइन से पीड़ित किसानों ने की महापंचायत

विज्ञापन
फोटो नंबर-15लघुसचिवालय में किसानों के धरने को संबो​धित करते वक्ता। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। जिले में एचटी लाइन के बड़े बिजली खंभों से प्रभावित किसानों ने सोमवार को लघु सचिवालय में भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा के तत्वावधान में किसान महापंचायत आयोजित की। जिले के करीब 60 गांवों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि खेतड़ी-नरेला लाइन से प्रभावित किसान लंबे समय से जिला प्रशासन से एमआरसी कमेटी गठित कर मार्केट रेट तय करने की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप था कि प्रदेश व देश में लागू मुआवजा नीति से केवल महेंद्रगढ़ जिले के किसानों को वंचित रखा जा रहा है, जो कानूनी प्रावधानों के विपरीत है।
भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र लोहचब ने कहा कि वर्ष 2023 से एचटी लाइन के खिलाफ आंदोलन चलाया गया जिसके बाद केंद्र व हरियाणा सरकार ने वास्तविक बाजार मूल्य पर मुआवजा नीति लागू की।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि पावर ग्रिड प्रबंधन किसानों को उनका हक नहीं देना चाहता और प्रशासन भी ठोस कदम नहीं उठा रहा। उन्होंने प्रशासन को महापंचायत स्थल पर आकर समाधान देने का आह्वान किया।
इसके बाद मार्केट कमेटी चेयरमैन एवं एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि खेतड़ी-नरेला मामले में शीघ्र कार्रवाई की जाएगी तथा ऊर्जा मंत्रालय व पावरग्रिड अधिकारियों से पत्राचार कर स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
साथ ही सीकर-नरेला के किसानों की मांग पर बाजार दर तय होने तक कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं करने का भरोसा दिया। फसल नुकसान संबंधी शिकायतों के लिए प्रत्येक बुधवार जिला सचिवालय में समाधान शिविर लगाने की भी घोषणा की गई।
मंच संचालन रामनिवास पटोदा ने किया। इस महापंचायत में चौधरी सुमेर सिंह, जगबीर लोहचब, पारस लोहचब, कवित सरपंच भाटना जाफराबाद, संदीप दलाल ने अपना समर्थन दिया। वहीं, जिला महेंद्रगढ़ से किसान प्रतिनिधि मनोज कुमार (गुढ़ा), सत्यवीर प्रिंसिपल, धर्मपाल सरपंच, विनोद चौधरी, हिम्मत सहित सैकड़ों किसान व मातृशक्ति मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें