फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों का विरोध करने वाले युवक की गिरफ्तारी व मामला दर्ज करने की निंदा की

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने नारनौल में कृषि कानूनों के खिलाफ एक युवा किसान द्वारा लोकतांत्रिक विरोध करने पर उसके साथ मारपीट व मामला दर्ज करने की निंदा की है।
विज्ञापन

संगठन के राज्य प्रधान अनूप सिंह व राजेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री के सामने कृषि कानूनों का विरोध करने वाले बेरूंडला गांव के रंगलाल की गिरफ्तारी की निंदा की। इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस के बड़े अधिकारियों के सामने पुलिस एवं बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा युवक की पिटाई करना गैरकानूनी है। संगठन ने मांग की हैं कि युवा किसान पर दर्ज झूठा मुकदमा वापस लिया जाए। लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने की आवाज को दबाने से सरकार बाज आए और कृषि कानून वापस लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें