फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजरे की खरीद के लिए चार नवंबर से शुरू होगा दूसरा चरण

विज्ञापन
अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में वाहन से बाजरे को कट्टे से निकालते हुए मजदूर - फोटो : Narnol
विज्ञापन
बाजरा खरीद के लिए सरकार की ओर से एक दिन का शेड्यूल और जारी कर दिया। एक नवंबर को निंभेहड़ा, गडानिया, जाजंड़ियावास तथा खातोदड़ा के किसानों का बाजरा खरीदा जाएगा। सतनाली मंडी में सुरेहती मोडियान के किसानों के बाजरे की खरीद होगी। वीरवार को 150 किसानों का एजेंसी ने तीन हजार क्विंटल बाजरा खरीदा। चार नवंबर से दूसरा राउंड शुरू हो जाएगा। 15 नवंबर तक सभी 80 गांवों के किसानों का बाजरे की खरीद किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

बता दें कि एक अक्तूबर से बाजरे की खरीद शुरू की थी। पहले राउंड में खरीद एजेंसियां अब तक 1.40 लाख क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। शुक्रवार को गांव निंभेहड़ा, गडानिया, जाजंड़ियावास तथा खातोदड़ा के किसानों के बाजरे की खरीद की जाएगी। इसके बाद पहले राउड के मात्र दो गांव शेष रहेंगे। इन दोनों गांव के किसानों का बाजरा चार नवंबर को खरीदा जाएगा। चार नवंबर को ही दूसरा राउंड शुरू होगा। दूसरे राउंड में छह से आठ गांव एक साथ लिए जाने की संभावना है, ताकि 15 नवंबर तक सभी गांवों की बाजरे की खरीद पूरी हो जाए।जिले के गोदामों में जगह नहीं होने के कारण बाजरे का उठान बहुत धीमा हो रहा है। अभी 20 हजार बैग मंडी की फड़ पर रखे हुए हैं। अधिकारियों की मानें तो उठान की यह समस्या दो दिन और रह सकती है। इसके लिए महेंद्रगढ़ के गोदामों में जगह बनाई जा रही है।
एक नवंबर को चार गांवों के बाजरे की खरीद की जाएगी। इसके बाद चार नवंबर से दूसरे राउंड की खरीद की जाएगी। हमारा प्रयास है कि दूसरे राउंड में छह से आठ गांव कवर किए जाए, ताकि 15 नवंबर तक सभी गांव पूरे किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नुकुल यादव, सचिव, मार्केट कमेटी महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें