14 वर्ष पूर्व बाल नहीं कटवाने का संकल्प लेने वाले धमेंद्र रोहिल्ला
- फोटो : Narnol
चौटाला परिवार की सत्ता में भागीदारी होने के बाद इनेलो कार्यकर्ता उन्हाणी निवासी धर्मेंद्र रोहिल्ला ने 14 वर्ष बाद अपने बाल कटवाए। उन्होंने बताया कि 2005 में जब चौधरी ओमप्रकाश चौटाला सरकार सत्ता से बाहर हुई उस समय उन्होंने चौटाला सरकार के पुन: सत्तासीन होने पर ही अपने सिर के बाल कटवाने का संकल्प लिया था।
उन्होंने कहा कि इसके बाद 14 वर्षों तक चौटाला परिवार सत्ता से दूर रहा। उनके संकल्प के अनुरूप अब चौटाला परिवार 14 वर्ष बाद सत्ता में भागीदार हुआ है। 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा और जेजेपी गठबंधन की सरकार बनी है। इस सरकार में दुष्यंत चौटला के डिप्टी सीएम बनने पर उन्होंने बुधवार को बाल कटवाए। इस दौरान पुराने इनेलो एवं वर्तमान के जेजेपी कार्यकर्ता उनके साथ उपस्थित रहे।
कनीना में बाल कटवाते हुए धर्मेंद्र रोहिल्ला- फोटो : Narnol