फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गणपति को विदाई आज, तालाबों पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर में दस दिन से चल रहा गणेश उत्सव शुक्रवार को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ संपन्न होगा। शहर में करीब 40 स्थानों पर बड़े स्तर पर उत्सव आयोजित किए गए, जबकि कई घरों में भी गणेश प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। विसर्जन को लेकर तालाबों पर सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना है।
विज्ञापन

नहर में प्रतिमा विसर्जित करने पर रोक है, फिर भी कई लोग नहरों का रुख करते हैं। पूर्व में महेंद्रगढ़ क्षेत्र में गणेश विसर्जन के दौरान तीन लोगों के डूबने की घटना हो चुकी है। इसे देखते हुए प्रशासन पिछले तीन साल से विसर्जन के दौरान विशेष सतर्कता बरत रहा है।
इस बार शोभा सागर तालाब में जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है। ऐसे में जनक सागर तालाब पर सबसे अधिक भीड़ रहने की संभावना है। यहां सैकड़ों प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। शहर के गणेश उत्सव मंडल की प्रतिमा भी यहीं विसर्जित की जाएगी।
विज्ञापन

छोटा तालाब स्थित शिव मंदिर के गणपति उत्सव मंडल की प्रतिमा के लिए बड़े तालाब के पास गड्ढा तैयार किया जाएगा। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।
विसर्जन के दौरान पुलिस रहेगी मुस्तैद
नारनौल के थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि गणेश विसर्जन कार्यक्रम को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी। विसर्जन को लेकर जहां भी भीड़ रहेगी वहां पुलिस के तैनाती की जाएगी। बड़ा तालाब पर जहां मुख्य आयोजन होता है वहां सबुह से ही पुलिस रहेगी और मैं स्वयं भी कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहूंगा।
नहरों विसर्जन पर रहेगा प्रतिबंध:
नहर विभाग के एसडीओ कुनाल वर्मा ने बताया कि नहरों में गणेशजी की प्रतिमा के विसर्जन को लेकर पूर्ण प्रतिबंध है। जहां भी विसर्जन को लेकर नहरों के पास मुख्य स्थान है वहां विभाग के कर्मचारी तैनात रहेगें। नहर में कोई भी प्रतिमा विसर्जन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें