फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राव तुलाराम पर भाषण में साकेत ने पाया दूसरा स्थान

विज्ञापन
फोटो 12 साकेत काे सम्मानित करते प्राचार्य। संवाद
विज्ञापन
नांगल चौधरी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर रेवाड़ी और हरियाणा कला परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ राज्यस्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में एसएमएसडी राजकीय महाविद्यालय के छात्र साकेत ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में उन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायक राव तुलाराम के जीवन, साहस, त्याग और योगदान पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया। उनके तथ्यपरक और ओजस्वी वक्तव्य ने निर्णायक मंडल व श्रोताओं का ध्यान आकर्षित किया। महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव ने साकेत को बधाई देते हुए सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि को महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें