फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गुरुग्राम गया परिवार, सतनाली के घर में चोरों ने किया हाथ साफ

विज्ञापन
फोटो संख्या:76- सतनाली में चाेरों द्वारा बिखेरा गया सामान- संवाद
विज्ञापन
सतनाली। गुरुग्राम बहन से मिलने गए परिवार के घर पर रात को चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घर में रखे 25 हजार रुपये और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 26 जुलाई को शाम 7 बजे ट्रेन से अपने परिवार सहित गुडगांव गए थे। उन्होंने घर पर ताला लगा दिया था। 28 जुलाई को सुबह करीब 10:20 बजे जब वे वापस लौटे तो मुख्य गेट पर ताला लगा था।
अंदर आने पर जीने के पास वाले गेट का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का ताला भी खुला था। अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी गायब थी। चोर घर की दीवार कूदकर अंदर घुसे थे। उन्होंने अंदर के गेट का ताला भी तोड़ा। सीसीटीवी फुटेज में रात के समय कुछ संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए हैं। विजय कुमार ने पुलिस से चोरों का पता लगाकर सामान बरामद करने की मांग की है।
विज्ञापन

-
ये सामान ले गए चोर
चोरों ने दो मंगलसूत्र (12 ग्राम), एक जोड़ी झुमकी, 18 ग्राम की एक सोने की चेन, एक जोड़ी बड़े बाले, एक जोड़ी टोपस, एक जोड़ी बाली, दो अंगूठी (एक महिला, एक पुरुष), दो लौंग, एक नथ और एक टीका चुराया। चांदी के सामान में चार जोड़ी पायजेब, दस जोड़ी चुटकी, तीन अंगूठी, एक सटका-तागड़ी, दो चांदी की चेन, एक पेंडेंट और पांच घड़ियां शामिल हैं।

वर्जन:
विजय कुमार की शिकायत पर घर का मौका मुआयना किया गया और अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अब जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी। -अनिल कुमार, थाना प्रभारी, सतनाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें