फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठी सूचना ने पुलिस को छकाया, रात को ही ठेके पर पहुंचे डीएसपी

Wed, 17 Jun 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला नारनाैल
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय रेवाड़ी रोड पर विवेक होटल के पास शराब के ठेके पर लूट की सूचना ने रातभर पुलिस को खूब छकाया। जांच करने के बाद मामला लड़ाई झगड़े का निकला। दोनों पक्षों में समझौते के बाद मामला रफादफा हो गया। लूट की सूचना पर शहर डीएसपी रात 10.30 बजे मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


रेवाड़ी रोड पर बस स्टैंड से थोड़ा आगे विवेक होटल के साथ शराब के ठेके पर सोमवार रात झगड़ा हो गया। झगड़े में ठेके के कारिंदों को चोट आई है। पुलिस को सूचना मिली की ठेके पर लूट हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस को भी पहले ठेके के कारिंदों ने लूट की जानकारी दी। बाद में डीएसपी ट्रेनी विवेक चौधरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच पड़ताल भी की तो वहीं पुलिस रातभर जांच में लगी रही। बाद में सुबह ठेके के कारिंदों और लड़ाई झगड़े करने वालों के बीच पुलिस ने समझौता करा दिया। ठेका संचालक सतीश कुमार ने बताया कि झगड़ा बाहर बैठे लोगों के बीच हुआ था। ठेके के कारिंदों से भी हाथापाई हुई। मामले में समझौता हो गया है।

ठेके के बाहर ही सजती है महफिल
सोमवार रात लड़ाई झगड़ा ठेके के बाहर शराब पी रहे कुछ लोगों में हुआ था। झगड़ा बढ़ा तो ठेके के कारिंदों ने दखल दिया। झगड़ा करने वाले लोगों ने ठेके के कारिंदे को भी लपेटे में ले लिया। सूत्र बताते हैं कि ठेके के बाहर महफिल सजती है तथा यहां पर ठेके के बाद खुले में ही बैठकर लोग शराब पीते हैं। इसलिए यहां माहौल तनातनी का रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें