फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेशभर से 10 हजार गेस्ट टीचर्स के पहुंचने की उम्मीद

Wed, 17 Jun 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला नारनाैल
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर हटाए गए गेस्ट टीचर अब गांधीगीरी पर उतर आए हैं। गेस्ट टीचर नौकरी बचाने के लिए बुधवार से शिक्षामंत्री के गृह जनपद में महापड़ाव करेंगे। कर्मचारी संगठनों और अपने परिवारों के साथ गेस्ट टीचर हर दिन नई रणनीति अपना प्रदर्शन की तैयारी में है।
विज्ञापन


महापड़ाव को लेकर कोर कमेटी का गठन किया गया है जो आंदोलन की दिशा तय करेगी। गौरतलब है कि प्रदेश में 4073 गेस्ट टीचरों को सरप्लस बताकर रिलीव किया जा रहा है। सोमवार को भी प्रदेश भर में गेस्ट टीचरों को हटाने के आदेश जारी हुए थे। आदेशों के तहत करनाल के 236, अंबाला के 259, महेंद्रगढ़ के 79, यमुनानगर के 229 व रेवाड़ी के 80 गेस्ट टीचरों को हटाया गया है।

गेस्ट टीचरों ने बुधवार से देवीलाल पार्क में होने वाले महापड़ाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रदेशभर से करीब 10 हजार गेस्ट टीचरों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। करीब आधा एकड़ से अधिक जगह पर टेंट लगाया गया है। वहीं स्टेज पर कोर कमेटी और जिला प्रधानों के बैठने की व्यवस्था की गई है। स्टेज पर समर्थन देने के लिए अन्य विभागों की यूनियनों से आने वाले प्रधानों, धार्मिक संगठनों के प्रधानों और खाप सदस्यों के लिए भी जगह निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


नहीं मिली है परमिशन
देवीलाल पार्क में रैली के लिए गेस्ट टीचर्स संघ ने एसडीएम से परमिशन मांगी थी। एसडीएम ने इसे खारिज कर दिया। कोर कमेटी अब कार्यक्रम को बिना परमिशन के ही चलाएगी। प्रशासन को इस बारे में केवल सूचित किया गया है। इसके चलते कार्यक्रम पर प्रशासन की नजर कभी भी लग सकती है।

अवैध कनेक्शन डाल की बिजली चोरी
कार्यक्रम के तैयारियों के दौरान टेंट हाउस के वर्करों ने पार्क के कोने पर लगे ट्रांसफार्मर पर अवैध रूप से कुंडी डालकर कनेेक्शन लगा था। कुंडी कनेक्शन की जब फोटो खींची तो वर्करों ने कनेक्शन हटा लिया। बिजली निगम के एसडीओ अशोक कुमार से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इसकी सूचना नहीं मिली। अगर फिर से ऐसा किया गया तो छापामारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें