फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: युवा ओलंपिक के पदक पर नजर, चार पहलवान देंगे दांव को धार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाने के लिए एक बार फिर देश के युवा पहलवान तैयार हैं। सेनेगल की राजधानी डकार में होने वाले युवा ओलंपिक (कुश्ती) में भारत की शान बढ़ाने के लिए चार धुरंधर पहलवान उतरेंगे, जिनमें हरियाणा के हांसी और जींद की बेटियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन

सेनेगल की राजधानी डकार में सात और आठ नवंबर को होने वाली बीच कुश्ती प्रतियोगिता में भारत की ओर से चार पहलवान चुनौती पेश करेंगे। पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश के अनुज और दीपांशु खोखर भारतीय उम्मीदों को मजबूती देंगे, जबकि महिला वर्ग में हरियाणा के हांसी की अंतरा और जींद की तान्या देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। चारों पहलवान पर अपने-अपने भारवर्ग में दमदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।
महिला वर्ग में हांसी की अंतरा 65 किलोग्राम भारवर्ग में रेत के अखाड़े में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। जींद की तान्या 75 किलोग्राम भारवर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी, ताकि भारतीय दल की पदक दावेदारी को मजबूती मिल सके।
विज्ञापन

भारतीय कुश्ती संघ के पदाधिकारी विनोद तोमर बताते हैं कि पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश के अनुज 70 किलोग्राम भारवर्ग और दीपांशु खोखर 80 किलोग्राम भारवर्ग में प्रतिद्वंद्वियों से दो-दो हाथ करेंगे। मुकाबलों में बेहतर तालमेल, फुर्ती और सही समय पर दांव लगाने की क्षमता उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें