फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रेवाड़ी-सीकर ट्रेन का बालाजी स्टेशन तक विस्तार

Tue, 24 Feb 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। रेलवे ने खाटूश्याम मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-सीकर-रेवाड़ी प्रतिदिन ट्रेन का ढेहर का बालाजी स्टेशन तक विस्तार किया है। यह ट्रेन कनीना खास, गुढ़ा केमला, भोजवास, महेंद्रगढ़, जेरपुर पाली, नांगल डिगरोता और सतनाली सहित अन्य स्टेशनों पर ठहराव करती है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 54804 रेवाड़ी-ढेहर का बालाजी रेलसेवा 24 फरवरी से 28 फरवरी तक (05 ट्रिप) रेवाड़ी से प्रतिदिन 15.10 बजे रवाना होकर सीकर स्टेशन पर 20.50 बजे आगमन व 21.00 बजे प्रस्थान कर 23.05 बजे ढेहर का बालाजी पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 54803, ढेहर का बालाजी-रेवाड़ी रेलसेवा 25 फरवरी से 01 मार्च तक (05 ट्रिप) ढेहर का बालाजी से प्रतिदिन से 04.35 बजे रवाना होकर सीकर स्टेशन पर 06.40 बजे आगमन व 07.25 बजे प्रस्थान कर 12.30 बजे रेवाडी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें