कनीना। कनीना कस्बे में सोमवार को पितामह कान्हा सिंह मोर्चा और कस्बा वासियों ने कनीना राजकीय महाविद्यालय का नाम पितामह कान्ह सिंह करने पर लड्डू बांटकर खुशी मनाई। मोर्चा के प्रधान अनूप कनीनवाल ने बताया कि रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कनीना में स्थित राजकीय महाविद्यालय कनीना का नाम कनीना के संस्थापक पितामह कान्ह सिंह के नाम पर करने के मंजूरी दे दी है।
बताया कि 2014 में इस कॉलेज का नाम राजकीय महाविद्यालय कनीना कर दिया गया था तभी से लेकर इस महाविद्यालय का नाम कनीना के संस्थापक के नाम से करने की मुहिम चली थी। कस्बा वासियों ने शिक्षा मंत्री महिपाल टांडा, अटेली विधायक स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, पूर्व विधायक सीताराम यादव का धन्यवाद किया है। इस दौरान प्रीतम जैलदार, संजीत प्रधान, नरेंद्र कनीनवाल, नितिन यादव, पवन यादव, विजय सिंह, योगेश, विकास, सुरेश, कर्ण सिंह, मनीष मौर्या आदि मौजूद रहे। संवाद