फोटो 12वार्ड नंबर एक में वॉटर सप्लाई का इलेक्ट्रिक पैनल खुले में रखा।संवाद
नांगल चौधरी। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर एक में वॉटर सप्लाई का इलेक्ट्रिक पैनल खुले में सड़क किनारे लगा है। इससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना है। यह पैनल राहगीरों और आसपास रहने वाले नागरिकों के लिए गंभीर खतरा साबित हो रहा है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि पैनल के अंदर लगे तार बिना टेप के खुले हुए हैं और इसका ढक्कन भी अक्सर खुला रहता है। ऐसी स्थिति में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
पूर्व पार्षद सोनू तंवर ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति को गंभीर बताया और अधिकारियों से जल्द समाधान की मांग की। इस दौरान संजय शर्मा, सत्यवीर और सोमदत्त सहित कई लोग मौजूद रहे।
नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि पैनल को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए या उसके चारों ओर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की जाए ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।