फोटो नंबर-12स्कूल में बस चालक व छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। स्त
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी में यातायात नियमों को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया। पुलिस द्वारा वीडियो के माध्यम से यातायात के नियम सड़क संकेत, सड़क चिन्ह, चालक द्वारा दिए जाने वाले संकेत और यातायात जवानों द्वारा दिए जाने वाले संकेतों के बारे में बताया गया।
कार्यशाला में सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय और हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग के महत्व को भी समझाया गया। थाना यातायात प्रबंधक निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करके हम खुद को सुरक्षित रखने के साथ दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते हैं। यातायात नियम हमारी सुविधा और सुरक्षा के लिए ही बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी 18 वर्ष की आयु होने के बाद अपना लाइसेंस बनवाएं और वाहन के कागजात पूरे करने के बाद ही वाहन को चलाएं।