फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दूरसंचार क्षेत्र में साइबर के खतरे बताए

विज्ञापन
फोटो संख्या:54 हकेंवि में मौजूद कुलपति टंकेश्वर कुमार व दूरसंचार विभाग अ​धिकारी। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से दूरसंचार परिदृश्य में साइबर व डिजिटल सुरक्षा विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। दूरसंचार विभाग हरियाणा एलएसए के प्रतिनिधिमंडल में अतिरिक्त महानिदेशक आर शाक्य मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

महानिदेशक अशोक कुमार व निदेशक (प्रौद्योगिकी) कर्ण गोयल भी उपस्थित रहे। आयोजन में मुख्य वक्ता आर शाक्य ने अपने संबोधन में तेजी से बदलते दूरसंचार क्षेत्र में साइबर खतरों की बढ़ती चुनौतियों पर कहा कि 5 जी विस्तार, क्लाउड कंप्यूटिंग व बढ़ती डिजिटल निर्भरता के इस दौर में मजबूत साइबर सुरक्षा ढांचे व डिजिटल जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक भी आयोजित की गई जिसमें 5जी यूज केस लैब्स को नवाचार एवं कौशल विकास केंद्र के रूप में व प्रभावी बनाने के लिए सहयोगात्मक तंत्र पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक में उद्योग-अकादमिक सहयोग, विद्यार्थियों को वास्तविक औद्योगिक अनुभव उपलब्ध कराने व 5 जी आधारित सामाजिक उपयोगी अनुप्रयोगों के विकास हेतु नवाचार चुनौतियों एवं प्रोत्साहन तंत्र विकसित करने पर बल दिया गया।
कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक डॉ. राकेश कुमार व डॉ. सुशील कुमार ने ऐसे व्याख्यानों को ज्ञानवर्धक बताया। कार्यक्रम में दूरसंचार विभाग अधिकारियों अशोक कुमार, कर्ण गोयल व अंकुर ने भी भारत में साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने हेतु किए जा रहे नीतिगत प्रयासों पर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें