फोटो 2 मौके पर मौजूद लोग व पुलिस।संवाद
नारनौल। शहर की कर्मचारी कॉलोनी के पास मंगलवार सुबह कूड़े के ढेर में जानवर के कटे पैर व अन्य अंग मिलने से हड़कंप मच गया। इस दौरान लोगों ने विरोध भी जताया। घटना सुबह करीब 9 बजे की है।
इसके बाद यह सूचना गोभक्तों व पुलिस को दी। वहीं लोगों की भी भीड़ जमा हो गई। गोभक्त प्रभाष छक्कड़ ने बताया कि उसे सूचना मिली कि कर्मचारी कॉलोनी क्षेत्र में कूड़े के ढेर में जानवर के कटे टुकड़े पड़े हैं।
सूचना मिलते ही वे अन्य गोभक्तों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया। उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग के डॉक्टरों ने अंगों से सैंपल लिए हैं ताकि पता चल सके की यह अंग किस जानवर के हैं।
हालांकि, लोगों के विरोध को देखते हुए डीएसपी भारत भूषण व शहर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसको लेकर महावीर चौकी में शिकायत भी दी गई है।