फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शराब की लत से लड़ने की सीख, हकेंवि में जुटे देशभर के विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) में शराब की बढ़ती लत और उससे होने वाली परेशानियों पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गई। मनोविज्ञान विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में देश के करीब 10 राज्यों से 135 प्रतिभागी पहुंचे। कार्यशाला का मुख्य विषय शराब की लत की पहचान, इलाज और मनोसामाजिक सहयोग था।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि आज समाज में शराब की लत तेजी से बढ़ रही है और इससे परिवार व युवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समय पर पहचान, सही इलाज और लगातार काउंसलिंग से इस समस्या पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है।
कार्यक्रम समन्वयक प्रो. पायल कंवर चंदेल ने बताया कि कार्यशाला का मकसद ऐसे प्रशिक्षित विशेषज्ञ तैयार करना है जो वैज्ञानिक तरीके से लोगों की मदद कर सकें।
विज्ञापन

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताया कि नशे से जूझ रहे लोगों को केवल दवा ही नहीं, बल्कि मानसिक सहयोग और पुनर्वास की भी जरूरत होती है। समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें