कनीना। कनीना-अटेली मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार दोपहर दो बाइकों की टक्कर में एक पूर्व सैनिक की मौत हो गई तथा एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चालक पर मुकदमा दर्ज किया है।
शहर थाना कनीना पुलिस को दी शिकायत में आनंद निवासी चेलावास ने बताया कि वह बुधवार दोपहर करीब दो बजे वह कनीना-अटेली स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तो एक वैगनआर तेज रफ्तार से आ रही थी। इंद्रजीत सिंह ने बचने का प्रयास किया तो उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इंद्रजीत सिंह उछलकर वैगनआर कार के अगले शीशे पर जा गिरे, दोनों बाइक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी जिसमें इंद्रजीत सिंह की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक चालक प्रवीण (26) निवासी मेघनवास जो डाक विभाग में कार्यरत हैं। गंभीर रूप से घायल हो गए। शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर तपेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।