फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कांग्रेस ने तेजपाल प्रजापति मालड़ा को दी खंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी

विज्ञापन
फोटो संख्या:65- तेजपाल प्रजापत को कांग्रेस पार्टी महेंद्रगढ़ के खंड अध्यक्ष बनने पर बधाई देते क
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए तेजपाल प्रजापति मालड़ा को महेंद्रगढ़ खंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तेजपाल प्रजापति लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं तथा समाज सेवा के क्षेत्र में भी उनका विशेष योगदान रहा है। अपनी नियुक्ति पर तेजपाल ने शीर्ष नेतृत्व व पार्टी के जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव झूकीया, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह व पूर्व विधायक राव दान सिंह का आभार करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति पर भगवान सिंह जिला सचिव कांग्रेस कमेटी, विपिन कुमार बसई जिला अध्यक्ष इंटक, गोविंद प्रजापति प्रदेश उपाध्यक्ष बीपीएचओ, सुरेश नंबरदार, संदीप झुक, महेश झुक, राजकुमार ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें