फोटो नंबर-06जल संरक्षण जागरूकता रैली निकालते ग्रामीण। स्रोत-संस्था
नारनौल। ग्राम पंचायत खोड़मा में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल और स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही अटल भूजल टीम ने पेयजल व्यवस्था प्रबंधन व स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम जल एवं सीवर समिति के प्रशिक्षण का कार्यक्रम व जल चौपाल का आयोजन किया गया।
खंड संसाधन संयोजक इंद्रजीत द्वारा बताया गया कि जल प्रबंधन व स्वच्छता को अपनाते हुए जल जीवन मिशन को सफल बनाने में समिति की अहम भूमिका है। इसलिए समिति को अधिकार व कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। साफ पानी प्राप्त करना सभी का अधिकार है। पानी को साफ करना सभी का कर्तव्य है।