फोटो संख्या:60- हकेंवि में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में उपस्थित अतिथि एवं प्रतिभागी ---स्रोत-
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग और विश्व संवाद केंद्र हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में ऑपरेशन सिंदूर और मीडिया विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
समाजसेवी डॉ. लक्ष्मी नारायण मुख्य अतिथि व वक्ता, समाजसेवी सत्यप्रकाश गौतम, कैलाश पाली विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. अशोक कुमार ने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से जिस तरह अपना पराक्रम दिखाया है। उस पर हर भारतीय को गर्व की अनुभूति करनी चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों को देवर्षि नारद की तरह सच्चा पत्रकार बनने और भारतीय धर्मशास्त्र पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में विदेशी मीडिया और उनके दुष्प्रचार को लेकर भी जानकारियां साझा की। विद्यार्थियों को चाहिए कि दुनिया भर के मीडिया में ऑपरेशन सिंदूर की कवरेज की विवेचना करें।
डॉ. लक्ष्मी नारायण ने कहा कि सेना ने अपने शौर्य और साहस का लोहा पूरी दुनिया में मनवाया। पाकिस्तानी मीडिया द्वारा भारतीय लड़ाकू विमान गिराने के किए गए खोखले दावों पर भी उन्होंने श्रोताओं को विस्तृत जानकारियां प्रदान की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति ही मानवतावादी है और हम सर्वे भवंतु सुखिन की सोच रखते हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथिगण, विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी शैलेंद्र सिंह और संजीव कौशिक ने भी अपने विचार रखें।
फोटो संख्या:60- हकेंवि में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में उपस्थित अतिथि एवं प्रतिभागी ---स्रोत-