फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर इंसान का जीवन अनमोल : महेश जोशी

Wed, 23 Jul 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 6 प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले बच्चों के साथ मुख्य अतिथि।स्रोत संस्था - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी में खंडस्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता रोड रूल लाइफ टूल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा के महासचिव महेश जोशी ने कहा कि हर इंसान का जीवन अनमोल है। प्रश्नोत्तरी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोजिंदा की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन

खंड संयोजक डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों को यातायात यनियमों के प्रति जागरूकता करना है। मुख्य अतिथि रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा के महासचिव महेश जोशी रहे, जबकि अध्यक्षता बीजेपी के पूर्व जिला प्रधान दया राम यादव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप कार्यक्रम के जिला संयोजक टेक चंद यादव मौजूद रहे।
महेश जोशी ने कहा कि हर इंसान का जीवन अनमोल है। इसे सड़कों पर नहीं खोने दिया जाना चाहिए। संयोजक डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि नांगल चौधरी खंड के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों की सहभागिता से क्विज, पेंटिंग प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी लेवल में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोजिंदा की टीम प्रथम, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरेली की टीम ने दूसरा और सरस्वती विद्या मंदिर नांगल चौधरी की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार लेवल दो में राजकीय माध्यमिक विद्यालय कोजिंदा की टीम प्रथम स्थान, सरस्वती विद्या मंदिर नांगल चौधरी की टीम ने दूसरा स्थान और राजकीय माध्यमिक विद्यालय राय मलिकपुर की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
क्विज के ही तीसरे लेवल में सरस्वती विद्या मंदिर नांगल चौधरी की टीम में प्रथम स्थान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांवी ने दूसरा स्थान और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी जाट की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह अन्य प्रतियोगिताओं में भी छात्रों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें