फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सुरेंद्र शर्मा ने रचनाओं से दर्शकों काे खूब गुदगुदाया

Wed, 23 Jul 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। जिला बार एसोसिएशन नारनौल ने सोमवार रात को मिनी सचिवालय के सभागार में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें कवि सुरेंद्र शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने रचनाओं से दर्शकों काे खूब गुदगुदाया।
सुरेंद्र शर्मा ने समाज में फैली बुराइयों पर भी व्यंग्य किए। कहा कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से कहा कि मैं छोरा न राम बनने की प्रेरणा दे रहा हूं कितना अच्छा कार्य कर रहा हूं। इस पर घरवाली बोली, मैं जानू हूं क्यों छोरा न राम बनाना चाह रहे हो। आप छोरा न राम बना के राजा दशरथ की तरह तीन शादी करना चाहो हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैं बार का मतलब पहले कुछ और ही समझा था, लेकिन बाद में पता चला कि वकीलों की बार अलग होती है। इसमें वो नहीं होता, जो अन्य बार में होता है। बार एसोसिएशन नारनौल के प्रधान संतोख सिंह ने बताया कि इस विशिष्ट आयोजन का उद्देश्य अधिवक्ताओं के व्यस्त एवं चुनौतीपूर्ण जीवन में साहित्यिक ऊर्जा का संचार करना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें