फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दो माह में भी सतनाली बस स्टैंड में नहीं हुई उजाले की व्यवस्था

Sun, 13 Jul 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- सतनाली बस स्टैंड पर लगी खराब लाइटे--संवाद
विज्ञापन
सतनाली। सतनाली बस स्टैंड पर शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। जिम्मेदार दो माह से पर्याप्त रोशनी तक की व्यवस्था नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन

बस स्टैंड में रात में आवागमन करने वाले यात्रियों को दो माह से अंधेरे में ही बस पकड़नी पड़ती है। रात में यात्रियों को चोरी और हादसे का भय सता रहा है। सतनाली निवासी धर्मबीर गोठवाल, डॉ. दीवान सिंह शेखावत, पूर्व जिला प्रमुख भागीरथ सिंह, सवाई सिंह रौठड़, ढिल्लू शेखावत, नरेंद्र सिंह ने बताया कि सतनाली बस स्टैंड पर सतनाली बस स्टैंड पर चहाददीवारी पर लगी छोटी लाइटें व हाईमास्ट लाइटें भी दो माह से खराब पड़ी हैं।
रात में अंधेरा होने के कारण बस स्टैंड का प्रवेश द्वारा दिखाई नहीं देता है। अंधेरा होने बस स्टैंड पर कभी भी कोई वारदात हो सकती है। बस स्टैंड पर पुलिस चौकी नहीं होने से चोरी की घटनाएं हो सकती हैं। क्षेत्र के लोगों की मांग है कि सतनाली बस स्टैंड पर लाइटों को जल्द से जल्द ठीक किया जाए और पुलिस चौकी की भी व्यवस्था की जाए ताकि आमजन बिना किसी भी के आवागमन कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




बस स्टैंड पर खराब लाइटों और मुख्य प्रवेशद्वार के निर्माण के लिए जून में विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखित में अवगत कराया गया था। अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।- अनूप कुमार, प्रभारी, सतनाली बस स्टैंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें