फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: लोगों को डेंगू व मलेरिया के प्रति किया जागरूक

Sun, 13 Jul 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 16गांव गणियार में जागरूकता रैली निकालते ग्रामीण व बच्चे। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव गणियार में मलेरिया व डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई।
विज्ञापन

रैली में एमपीएचडब्ल्यू हरीश यादव ने बताया कि हमें घर में व आसपास कहीं भी खुले में पानी को इकट्ठा नहीं रहने देना चाहिए। कूलर के पानी को सप्ताह में कम से कम एक बार जरूर बदलें। मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव अवश्य करें व बच्चों को पूरी बाजू के कपड़े पहनाएं। इस दौरान सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त कमांडेंट अमर सिंह यादव ने पर्यावरण संरक्षण के तहत 2500 छायादार व फलदार पौधे ग्रामीणों को वितरित किए। इस अवसर पर 50 से अधिक बच्चों व आशा वर्कर पुष्पा देवी, प्रियंका, नीलम देवी, प्रदीप कुमार, दयानंद पंच, कमांडेंट अमर सिंह यादव,कई लोगों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें