फोटो नंबर- 24सुभाष स्टेडियम की जर्जर चारदीवारी से मैदान में प्रवेश करता नाले का दूषित पानी।
नारनौल। सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में बजट पास होने के बाद भी मरम्मत शुरू नहीं हो पाई। इस कारण खिलाड़ियों व सुबह के समय सैर करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार तीरंदाजी मैदान की चारदीवारी के बगल से नाला गुजर रहा है। दीवार कुछ जगह से टूटी हुई है और जर्जर हाल में है। जिस कारण नाले का दूषित पानी दीवार के रास्ते से मैदान में जमा हो जाता है।
वहीं स्टेडियम के प्रवेश द्वार भी जर्जर हाल में है और आवारा पशु स्टेडियम में प्रवेश कर जाते है। जिसके चलते खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी होती है और हादसों का खतरा बना रहता है।
तीरंदाजी मैदान की चारदीवारी सहित अन्य मरम्मत कार्य के लिए करीब 9 लाख रुपये का बजट अक्तूबर के अंत में पास हुआ था लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी टेंडर जारी नहीं किया गया है। इस कारण बजट पास होने के दो माह बीत जाने के बाद भी मरम्मत कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।
-
वर्जन :
मरम्मत के लिए 9 लाख रुपये का बजट पास हुआ है। टेंडर की प्रकिया जारी है, टेंडर छोड़ने के बाद जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।-नरेंद्र कुंडू, जिला खेल अधिकारी, नारनौल