फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तपते शरीर से भी नहीं हिला प्रिया का हौसला, साधा सटीक निशाना

विज्ञापन
फोटो नंबर- 24मुकाबले से पहले अस्पताल में भर्ती प्रिया। स्रोत : कोच
विज्ञापन
नारनौल। हौसला मजबूत हो तो मुश्किल हालात भी मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकते। ऐसा ही कर दिखाया नारनौल की युवा शूटर प्रिया ने। तेज बुखार के बावजूद उन्होंने प्री-नेशनल ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर राइफल स्पर्धा में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

प्रिया दो दिन पहले ट्रायल के लिए देहरादून पहुंची थीं। मुकाबले से एक दिन पहले मंगलवार शाम उनकी तबीयत बिगड़ गई और तेज बुखार के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सुबह तक स्वास्थ्य में ज्यादा सुधार नहीं हुआ। कोच और पिता ने उन्हें आराम करने की सलाह दी लेकिन प्रिया ने अपने लक्ष्य को देखते हुए मुकाबले में उतरने का फैसला किया।
प्रिया ने युवा वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 60 गोलियों में 566 अंक हासिल किए जबकि क्वालीफाई करने के लिए 545 अंक जरूरी थे। उन्होंने निर्धारित स्कोर से 21 अंक अधिक प्राप्त किए। उन्होंने 14 बार 10.9 अंक और 18 बार 10 अंक पर सटीक निशाना लगाया।
विज्ञापन

कोच राहुल मेहता ने प्रिया के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने करीब एक साल पहले ही शूटिंग का प्रशिक्षण शुरू किया था। कम समय में इस तरह की उपलब्धि हासिल करना उनकी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
प्रिया ने बताया कि वह इस ट्रायल के लिए लगातार अभ्यास कर रही थीं। बुखार के कारण उन्हें लगा था कि शायद वह प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाएंगी लेकिन आत्मविश्वास के साथ मुकाबले में उतरीं और सफलता हासिल की। अब उनका सपना ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए पदक जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें