फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ शहर में 12 घंटे भारी वाहनों प्रवेश पर रोक

Thu, 16 Oct 2025 10:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:62 बड़े वाहनों के कारण सब्जी मंडी रोड पर लगा जाम--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दिवाली की खरीदारी के लिए शहर में उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार से शहर के सात मुख्य रास्तों पर बैरिकेड लगाए जाएंगे। साथ ही सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध पर्व तक रहेगा।
विज्ञापन

शहर के ऑटो मार्केट की खाली जगह, सब्जी मंडी के पीछे खाली जगह, मसानी चौक स्थित कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान, आईटीआई मैदान, हुड्डा पार्क के पास, नहरी विभाग परिसर, दीवान कॉलोनी में अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
पुलिस की ओर से शहर के मुख्य चौक और चौराहों पर 35 पुलिस कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। साथ ही तीन राइडर, एक पीसीआर, दो ईआरवी की विशेष गश्त भी शहर में आज से बढ़ाई जाएगी। शहर की यातायात व अन्य व्यवस्थाओं पर निगरानी के लिए पुलिस मोबाइल एसएसओ की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस की ओर से किसी भी अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर निगरानी के लिए साधारण कपड़ों में पांच विशेष कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
इंसेट
इन बाजारों में रहेगी अधिक भीड़
विशेषकर दिवाली तक शहर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सब्जी मंडी रोड, आईटीआई रोड, सिनेमा रोड, मसानी चौक से परशुराम चौक, बालाजी चौक से आंबेडकर चौक तक, गोशाला रोड, रेलवे रोड, 11 हट्टा बाजार में अधिक भीड़ रहेगी। इस दौरान बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगने से ही व्यवस्थाएं सुचारू रहेगी।
-
वर्जन
शहर में पर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह आठ से रात आठ बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। साथ ही ईआरवी, पीसीआर गश्त बढ़ाई गई है। विशेष निगरानी के लिए सादी वर्दी में पुलिस कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। - पवन कुमार, शहर थाना प्रभारी महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें