फोटो नंबर- 16डिपो पर खड़ी प्रयागराज जाने वाली बस। संवाद
नारनौल। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। शनिवार को करीब 171 श्रद्धालु तीन बसों में प्रयागराज के लिए रवाना हुए।
उत्साह का आलम यह है कि बस सेवा शुरू करने के समय रोडवेज प्रबंधन द्वारा एक बस के संचालन का निर्णय लिया गया था, लेकिन लोगों की बढ़ती संख्या के चलते रोडवेज प्रबंधन द्वारा नियमित रूप से दो बसों का संचालन किया जा रहा था।
वहीं शनिवार को अधिक श्रद्धालुओं की अधिक संख्या के कारण तीन बसों का संचालन किया गया। यदि रविवार को भी श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहती है तो तीन बसों का संचालन किया जाएगा। गौरतलब है कि हरियाणा रोडवेज द्वारा लोगों की सुविधा के लिए 5 फरवरी से महाकुंभ के लिए बस सेवा शुरू की गई थी। 18 दिनों में अब तक करीब 1704 लोगों ने बस द्वारा महाकुंभ का सफर तय किया है।
हरियाणा रोडवेज के लिए भी महाकुंभ फायदेमंत साबित हो रहा है। नारनौल से प्रयागराज जाने के लिए प्रत्येक यात्री के लिए 1070 रुपये का किराया निर्धारित किया गया है। बस द्वारा नारनौल से प्रयागराज आने-जाने के लिए एक व्यक्ति को करीब 2140 रुपये का खर्च वहन करना पड़ता है। पिछले 18 दिनों में अब तक रोडवेज को करीब 36 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
जानकारी के अनुसार 25 फरवरी तक प्रयागराज के लिए बस चलाई जाएगी, जिसके बाद यात्रियों की संख्या के आधार बस सेवा जारी रखने के लिए निर्णय लिया जाएगा। वहीं श्रद्धालुओं काे कहना कि अच्छी व्यवस्था के कारण उन्हें प्रयागराज जाने का अवसर मिला है।