फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मोबाइल व नकदी चुराने वाले आरोपित को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने घर में घुसकर मोबाइल व रुपये चुराने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित मोहल्ला लाला वाला कुआं महेंद्रगढ़ निवासी राहुल से चुराए गए मोबाइल, रुपये बरामद कर लिए हैं। आरोपित को न्यायालय ने 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन के निर्देश पर महेंद्रगढ़ स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने घर में घुसकर मोबाइल व नकदी चुराने वाले एक आरोपित को पकड़ा है। पुलिस प्रवक्ता सुमित ने बताया कि महेंद्रगढ़ के मोहल्ला लाला वाला कुआं के निवासी हरीश ने थाना शहर महेंद्रगढ़ में शिकायत दर्ज कराई कि वह ऑटो चलाने का काम करता है। 20 मार्च की रात को वह राजस्थान से लौटकर अपने घर आया। घर आने के बाद खाना खाकर सो गया। अल सुबह के समय में राहुल उसके घर में चोरी करने की नियत से घुस गया। वह मोबाइल व कुछ नकद पैसे चुरा ले गया। इसी दौरान मेरे साथ सो रहे मेरे दोस्त की नींद खुल गई। जिसने राहुल को समान चुराकर ले जाते हुए देख लिया। शिकायतकर्ता की इस शिकायत पर थाना शहर महेंद्रगढ़ में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ की टीम ने रविवार शाम आरोपित को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी से तीन मोबाइल व कुछ नकद रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें