फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए अनाज मंडी में जरूरी व्यवस्थाएं हों सुनिश्चित : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली। एसडीएम योगेश सैनी ने मंगलवार को सतनाली अनाज मंडी का दौरा कर बाजरे की खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि निर्धारित मानकों के अनुसार किसानों की उपज खरीदी जाए और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का भुगतान समय पर किया जाए तथा राशि पारदर्शी तरीके से सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाए। उन्होंने मंडी से खरीदी गई फसल की लिफ्टिंग में तेजी लाने और भंडारण व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए, ताकि मंडी में जगह की कमी न हो।
उन्होंने किसानों से अपील की कि वे बाजरे को निर्धारित मानकों के अनुसार सुखाकर ही मंडी में लाएं। साथ ही अधिकारियों को मंडी में सफाई, पेयजल सहित आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने और खरीद प्रक्रिया सुचारू रखने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा खरीद व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें